#Happy_Dussehra #Ayudha_Pooja

आज दशहरा है अधर्म पर धर्म की जीत का त्यौहार ।
भारत तथा भारत के पड़ोसी देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और मनाया जाता रहेगा भारत के अलावा मलेशिया नेपाल बांग्लादेश मैं भी इसे मनाया जाता है।
आज ही के दिन प्रभु श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध किया था इसीलिए आज के दिन को विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का 9 दिनों से चल रहे युद्ध के बाद दसवें दिन वध किया था।
रावण के प्रतीकात्मक स्वरूप एक पुतला बनाते हैं और उस पुतले का आग🌋 लगाकर दहन किया जाता है कई स्थानों पर पुतला मिट्टी का भी बनाया जाता है जिसे फिर ग्रामीण जन कुछ हथियारों की मदद से तहस-नहस करते हैं ।
आज के दिन सभी भारत में कई स्थानों पर शस्त्र पूजा भी की जाती है जिसमें तलवारों बंदूकों कटारो आदी की पूजा की जाती है यहां एक शौर्य का भी प्रतीक है।
"कब तक मुझे यू जलाओगे कुछ अपने अंदर तो जागो हां तुम मुझे ही मुझे पाओगे --रावण (लंकेश, दशानन)"
हर व्यक्ति को रावण को जलाने से पहले यहां कार्य अवश्य करना चाहिए कि वहां अपने स्वयं के मनके अंदर के रावण को पहचाने और प्रतिवर्ष हर एक रावण को विजयदशमी पर जलाने का प्रयत्न करें और यह प्रयत्न करें कि मैं मेरे अंदर बुराई रूपी रावण को चला दूंगा वहां बुराई किसी भी रूप में हो सकती है किसी तरह का नशा चाहे शराब भाग गांजा अफीम किसी भी तरह का हो सकता है या आपकी कोई बुरी आदत हो जैसे कि आप बहुत ज्यादा आलसी हो या आप बहुत देर तक सोते हो आदि।
आप सभी को दशहरा (विजयदशमी ,आयुधा पूजा) की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं


Hey
जवाब देंहटाएंHAPPY VIJAYADASHAMI
जवाब देंहटाएं