कुछ उनके बारे मे- घनश्याम मण्डलोई

कुछ उनके बारे मे-
उन्हें हर बात पर रूठ जाने का शौक है
और हमें हर बात पर मनाना याद है
उन्हें हर खुशी को गम समझने का शौक है
और हमें हर गम को खुशी में ढालना याद है
उन्हें दुखी होने की आदत इस तरह है
कि खुशी में भी रोना जानती है
और हर दुःख को वो नासूर बनाना भी जानती है
वो हमें इस तरह चाहते हैं
कि हमें ना पाकर वो भावुक हो जाते हैं
और हम दूर जाते वक्त उन्हें तस्वीरों में छुपा ले जाते हैं
घनश्याम मण्डलोई        ❤

टिप्पणियाँ

लोकप्रिय पोस्ट